Thursday, September 24, 2026

Kak bhushandi

एक समय में कई दिशाएँ
खुल रही जन्मों की ऋचाएँ

एक दृश्य के अनगिनत प्रतिबिंब,
हर प्रतिबिंब में नई कलाएँ

आदि न अंत शून्य का रचता
शून्य में रमता, शून्य विचरता

मध्य स्वांश छिपी स्थिरता
गूढ़ रहस्य तू वहीं रहता

न करता - न कर्म, न भक्त - न देवता
केवल  तू अकेला द्रष्टा

तुझको देखूँ या देखूँ खुद को,
देखूँ चाहे सकल संसार

काक भुशुण्डि वशिष्ठ वार्ता,
खोले मन के धागे हज़ार..

गूढ़ सत्य समझा मन साधो,
तुझ में मैं, मुझ में संसार...


#selfcomposition
#havvishakarrihaloo
#mommydottydair
Sep 25,2026

No comments: